मिशन क्रांति न्यूज।
जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम भैंसमुड़ी में पोरा त्यौहार के अवसर पर गेडी़ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।ग्राम पंचायत भैसमुड़ी में पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे गेड़ी प्रतियोगित ने जिले के साथ प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान बनाई है ।
लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाने वाला यह खेल भैसमुडी के मैदान में हुआ। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक हजारों की संख्या मे पहुंचे।
इस प्रतियोगिता में प्रथम जसवंत ग्राम बोरदा, द्वितीय चितरंजन दास, तृतीय बलिराम साहू रहे, जिन्हें शील्ड और नगद राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर , नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू महंत, जनपद सदस्य तृप्ती सिंह और सरपंच श्रीमती भुवनेश्वरी कश्यप उपस्थित थे।
. कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति के समर्थ सिंह, नागेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, वीरेंद्र कश्यप , गंगाराम कर्ष, सुखपाल कश्यप ,भारत कश्यप ,गंगासागर साहू, सक्रियता से जुटे रहे।
-------------



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें