शनिवार, 29 सितंबर 2018

जन-जन को जोड़ने वाली योजना, संचार क्रांति - डॉक्टर संतोष मोदी

मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर चांपा।  विधानसभा के ग्राम भड़ेसर में संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल वितरण करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला  संयोजक डॉक्टर संतोष मोदी ने अपने  उद्बोधन में  बताया कि  भारतीय जनता पार्टी नित डॉ रमन सिंह  की सरकार द्वारा  जो संचार क्रांति योजना  के तहत  ग्राम  की माता बहनों  को मोबाइल वितरण किया जा रहा है,वह जन-जन को जोड़ने का काम करेगा  और  जो लोग  सूचना का अभाव महसूस करते थे,यह मोबाइल वितरण कार्यक्रम उस आभाव को  प्रभाव में बदलते हुए क्षेत्र के हर प्रकार की उन्नति में  सहयोगात्मक होगा।आज  हमारे ग्राम के माता बहने जब  इस एंड्रॉयड मोबाइल फोन के द्वारा  शासन की योजनाओं को जानेंगे,तो उसका पूर्ण लाभ लेने के लिए  वह अपना  आवाज भी बुलंद कर सकती हैं ।शासन की योजना जैसे  102 एंबुलेंस गर्भवती माता के लिए है, 108 एंबुलेंस किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को ग्राम से अस्पताल तक पहुंचाने की उपलब्धि है,अभी अभी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा  112 नंबर की सेवा  शुरू की गई है ,आज हर हाथ में मोबाइल होगा तो किसी भी प्रकार की पीड़ित व्यक्ति तत्कालीन सेवाओं का लाभ ले सकता है,किसी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, हम सब  आज संकल्प लेते हैं कि फिर से डॉ रमन सिंह जी कि भाजपा नीत सरकार को मतदान करना है, और चौथी बार  पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है,जिससे जो विकास की गंगा अविरल बह रही है,उसमें किसी प्रकार का बांध ना बन सके ,वह गंगा अविरल बहती रहे।कार्यर्कम में भाई हर्ष भुजासिया जी,ग्राम के सरपंच  श्रीमती राठौर जी, उपसरपंच भाई ईश्वर पांडे जी,मनोज पांडे जी,ग्राम के बूथ अध्यक्ष कन्हैया पांडे जी,निलेश कुमार,दुर्गेश राठौर,नारायण पांडे,लालू राठौर, विकास पांडे, सुदीप यादव, रामेश्वरी बरेठ, देवेंद्र बरेठ,चमारीन बाई यादव,हरा बाई साहू,अगन बरेठ,रथबाई साहु,भगवती बाई बरेठ,रमेश कुमार यादव,जगदीश पांडे, लखन साहू, भीम साहू ,ओम प्रकाश यादव, बाबूलाल ,तुला राम साहू, रूपेश पांडे ,तेजराम राठौर, शत्रुघ्न प्रसाद पांडे,तुला राम साहू,रमेश कुमार ,मेहतर लाल,संजय कुमार, अकाश कुमार,सुमित पांडे,देवेंद्र राठौर, अरविंद ,कुश कुमार एवं ग्राम की माता बहने भाई बंधु उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें