मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर चांपा। विधानसभा के ग्राम अमोदा में निजी चिकित्सक संघ की बैठक आहूत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर संतोष मोदी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा उपस्थित थे। उन्होंने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में बताया कि ग्राम के जो निजी चिकित्सक है उनकी भूमिका इस विधानसभा चुनाव में विशेष है,क्योंकि आप निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव से ग्राम के ग्रामीणों की सेवा करते हैं और ग्रामीण जन आपसे अत्यधिक अपेक्षाएं रखते हैं,जिसको आप संतुलित रुप से सेवा करते हुए ग्रामीणों की जान माल की रक्षा करते हैं। आपकी सेवा जन-जन तक निचले स्तर के लोगों तक पहुंचती है। आप सभी कौशल विकास द्वारा जो पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है उसका लाभ लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करें और ग्राम ग्रामीणों की सेवा करने में आगे बढ़ें। आभार व्यक्त राम गोपाल सोनी ने किया। कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से डा. सीता राम देवांगन, डॉ रामकृष्ण कटकवार, डॉ तुलाराम करियारे, डॉ जलेश्वर कश्यप, डॉक्टर भूपेश गढ़वाल, डॉक्टर दिलीप बर्मन, डॉ भागीरथी धिवर, डॉ योगेंद्र, डॉ. रिको विश्वास, डॉ. महावीर, डॉ.सीताराम देवांगन, डॉ. शिव कुमार देवांगन, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.मेवालाल देवांगन, डॉ डी डी गढेवाल, डॉ अशोक कुमार राय, दयाराम कुर्रे आदि क्षेत्र से डॉक्टर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें