रविवार, 16 सितंबर 2018

लोगों की आस्था से खिलवाड़, गणेशोत्सव में चंदा के नाम पर कूपन के जरिए अवैध उगाही,.नैला में रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे गणपति के दर्शानार्थियों को कूपन कटवाने दिया जा रहा प्रलोभन.

◆ गणेश पंडाल के बाहर कूपन काटने कुर्सी टेबल लगाकर बैठे रहते हैं गणेशोत्सव समिति के कार्यकर्ता 
मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर-चाम्पा।  शहर सहित ग्रामिण अंचल में जहां हर तरफ गणेशोत्सव की धूम है, आसपास के लोग जिला मुख्यालय में जगह-जगह विराजे विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा को देखने परिवार सहित पहुंच रहे हैं, वहीं नैला में रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे गणपति के दर्शनार्थियों को गणेश पंडाल में प्रवेश करने के पहले ही गणेशोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा चंदा के नाम पर कूपन थमाने प्रलोभन दिया जाता है, जिससे लोगों की आस्था पर ठेस पहुंचता है,,,इतना ही नहीं हद तो तब हो जाती है जब कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल के अंदर भी गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन के दौरान वहां चंदा के नाम पर कूपन कटवाने  जोरआजमाईश किया जाता है...रविवार को जब मिशन क्रांति न्यूज की टीम पहुंची तो गणेशोत्सव पंडाल के बाहर का नजारा देख हतप्रभ रह गए,जहां बकायदा समिति के सदस्य कुर्सी लगाए बैठे नजर आए,,जो विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से भगवान गणेश जी के चंदा के नाम कूपन कटवाने प्रलोभन देते नजर आए ऐसा लग रहा था मानो प्रथम दृष्टया उक्त नजारे को देख ऐसा प्रतित हो रहा था कि गणेश जी के दर्शन करने नहीं बल्कि किसी सर्कस या मीना बाजार पहुंच गए हैं, जहां चंदा और कूपन के नाम धर्म और लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब पंडाल के अंदर प्रवेश करने पर वहां भी गणोशोत्सव समिति के सदस्य  कूपन के जरिए अपनी दुकानदारी चला रहे थे और यहां तक उनके वालिंटियर गणेश दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को बार-बार जाकर चंदा के नाम पर कूपन कटवाने की जिद कर रहे थे कभी बच्चों के नाम पर तो कभी बड़ों के नाम पर। यह सिलसिला गणेशोत्सव के पूरे दिनों तक अनवरत जारी रहता है.. खासकर  ग्रामिण ऐसे नजारे देख समझ नही पाते वे कई बार प्रलोभन  में आकर कूपन कटवा लेते हैं लेकिन खुद को ठगा सा महसूस करते हैं हालांकि इस बात का जिक्र वे किसी से नहीं करते,,,बहरहाल यह सिलसिला नैला के रेल्वे स्टेशन परिसर में धड़ल्ले से जारी है जिस पर विराम लग पाना मुश्किल लग रहा है जो लोगों की धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने का काम कर रहा है इसके बावजूद चंदा के नाम पर कूपन के सहारे लोगों से अवैध उगाही का सिलसिला बदस्तुर जारी है। 
श्रद्धालुओं से बहस और बदसलूकी आम बात
रेल्वे स्टेशन परिसर में विराजे भगवान गणेश जी की भव्य प्रतिमा और साज सज्जा को देखने शहर सहित आसपास व दूर दराज के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं जहां गणेशोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा कूपन कटवाने की  फरमाईश की जाती है लेकिन मना करने पर उनके द्वारा कुछ विरोधाभास बोलने पर सदस्य बहस और बदसलूकी पर उतर आते हैं। जिससे लोगों की धार्मिक भावना पर ठेस पहुंचती है और वे दोबारा गणेश पंडाल की ओर रूख नहीं करते। 

आठ लाख का बजट इसलिए काट रहे कूपन
रेल्वे स्टेशन में विराजे गणेश जी के पंडाल में गणेशोत्सव समिति द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर कूपन काटने के संबंध में जब गणोशोत्सव समिति के संचालक युवा भाजपा नेता विवेक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इसे गलत नहीं ठहराया बल्कि अपने नुमाइंदों की तारिफों के पूल बांधे ..और खुद को भाजपा का नेता बताते हुए धौंस जमाया और यहां तक कह डाला कि आठ लाख का बजट है चंदा वसूल नहीं हो पाई इसलिए कूपन के जरिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पत्रकारों को देख लेने का भी धौंस जमाया। 

1 टिप्पणी: