मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर चाम्पा। दिल्ली हो या छत्तीसगढ़ गांव , हो या शहर हर किसी को उनकी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए सुविधा मिलनी चाहिए...देश का हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का बराबर लाभ मिले...भाजपा सरकार की यही नियती रहा है और नियत भी यही है आने वाले समय में 2022 तक हर गरीब परिवार के पास खुद का पक्का मकान होगा। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जांजगीर प्रवास के दौरान पुलिस लाईन खोखरा में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि आप सभी का प्यार हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है..ऊर्जा का संचार होता है जनमानस हमारी ताकत है। हम अटल बिहारी बाजपेयी जी के आदर्शों पर चलकर सपने को साकार कर रहे हैं,,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को तीन राज्य दिए। उत्तराखंड,झारखंड और छत्तीसगढ़ । अटल जी का इन नए राज्यों के गठन के पीछे एक ही उद्देश्य था यहां बसे आदिवासियों का कल्याण करना, भारत के विकास यात्रा में अहम भूमिका के लिए तैयार करना। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन गरीबों की सूध नहीं ली। लेकिन भाजपा सबका साथ,सबका विकास को मूलमंत्र मानकर देश के सर्विंगीण विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है, छत्तीसगढ़ के लोग इतने समझदार हैं कि उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार दी। यहां चावल वाले बाबा डा रमन सिंह ने छत्तीसगढ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही वजह है कि आज छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य में अब 200 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले ने कहा कि जांजगीर चाम्पा कृषि प्रधान जिला है केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं का लाभ किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जांजगीर आगमन सबके लिए गौरव की बात है। भाजपा सरकार हर वर्ग का विकास चाहता है और इसके लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैं।
पीएम ने रिमोड का बटन दबाकर किया शिलान्यास और भूमिपूजन
जांजगीर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीे ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़को का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर अनूपपुर तीसरी लाईन का शिलान्यास भी किया।
जांजगीर वासियों को नहीं मिला विशेष सौगात
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। जिसे लेकर पार्टी के अलावा जांजगीर चाम्पा वासियों में काफी उत्साह दिखा लेकिन पीएम ने जिलेवासियों को कोई विशेष सौगात नहीं दी। जिसे लेकर लोग कई तरह की अटकलें लगाते दिखे।
लोग जिले में मेडिकल कालेज अथवा विश्वविद्यालय की घोषणा की उम्मीद लगाए थे जिस पर पूरी तरह पानी फिर गया। क्योंकि पीएम ने कोई बड़ी घोषणा ही नहीं की।
-------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें