मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर-चाम्पा। जनपद पंचायत नवागढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगमहंत व धाराशिव में संचार क्रांति योजना के तहत हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को अध्यक्ष श्री सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य में बैठे भाजपा सरकार गांव-गरीब, किसानों व बेरोजगार को हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा करोड़ों खर्च कर संचार क्रांति योजना के तहत गरीबों को मुक्त मोबाईल फोन का वितरण किया जा रहा है, जिससे प्रदेशवासियों में एक नयी संचार होगी। मोबाईल वितरण के दौरान जगमहंत के सरपंच प्रशांत सिंह, सचिव अमृतलाल यादव, नोडल अधिकारी पी.एस पोर्ते, जनपद सदस्य प्रतिमदास, ग्राम कोटवार भिखारी दास, अब्दुल सिद्धिकी, रोजगार सहायक रामकुंवर, ग्रामवासी आशा सिंह, मनी बाई, ज्योति सिंह, राधा बाई, शशि सिंह, पंचमती, उपसरपंच टीकाराम, महेन्द्रपाल सिंह, रामेश्वर, लक्ष्मी प्रसाद, सुखपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, दूजराम, पुनीराम, दिलीप सिंह व ग्राम धाराशिव में सरपंच पवन यादव, रामेश्वर पटेल सहित दोनो ग्रामों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
-----------------------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें