मंगलवार, 25 सितंबर 2018

बैंक कैशियर की पत्नी के प्रेमी ने ही उसके पति को उतारा मौत के घाट...घर में घुसकर गला रेतकर दिया वारदात को अंजाम


◆ एसबीआई में पदस्थ बैंक कैशियर की कत्ल की गुत्थी सुलझी
◆ मामला प्रेम प्रसंग का 
जांजगीर-चांपा। बाराद्वार में बैंक के कैशियर की गला रेतकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें पत्नी के
 प्रेमी ने उसकेे साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।और  पति को मौत के घाट उतारा था।  पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। हत्या के इस वारदात को उनकी पत्नी  और उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर सक्ती न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


22 सितंबर को जिले के बाराद्वार स्टेट बैंक में पदस्थ कैशियर रामकिशोर डोमर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उनके ही घर में हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। आरोपियों ने मृतक के चार की बच्ची के सामने ही हत्या की थी. पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी साक्षी और प्रेमी कुलदीप साहू को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों से दो मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया. फिलहाल दोनों आरोपी को सक्ती न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


------





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें