मंगलवार, 25 सितंबर 2018

पैसे के लेनदेन पर एक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर,,,दो आरोपी गिरफ्तार


मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर चाम्पा। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ,,,जिसमें चाकूबाजी से एक की मौत हो गई ।वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती भगत चौक निवासी गौरीशंकर निर्मलकर के पड़ोसी प्रमोद राठौर तथा निरंजन राठौर गौरीशंकर के घर में घुसकर पुराने पैसे के लेनदेन पर मारपीट करने लगे और चाकू मारकर विष्णु प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी। वहीं गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302,307 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रमोद उर्फ बबलू पिता निरंजन राठौर (30) और निरंजन पिता कलीराम राठौर (62) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें