रविवार, 30 सितंबर 2018

इंजी. शिखा को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के आईटी सेल संयोजक की दी गई जिम्मेदारी


मिशन क्रांति न्यूज.
जांजगीर-चाम्पा। 
क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू जी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा इंजी. शिखा शर्मा को जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र का आईटी सेल संयोजक बनाया गया है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग एवम युवाओं को इसमे जोड़ने हेतु यह महत्वपूर्ण जवाबदारी इंजी शिखा को दी गई है। जिसके लिए वे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ अनिल जैन जी की बैठक जो की बिलासपुर में 28 सितंबर को रखी गई थी उसमें भाग लेकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करके आई हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर  आशीष शांडिल्य,कांति यादव,डंकेश्वर यादव,प्रमोद कश्यप,बजरंग कश्यप,संगीता पांडेय,रजनी साहू,सरोज शर्मा,प्रखर तिवारी,ऋतिक शर्मा,पारस राठौर,आशिक सोनी,हिमांशु साव,शिवशंकर साहू,केशव पांडेय,चीकू सेन,रोहन योगेश्वर,राहुल सिंह,विकास अग्रवाल,प्रकाश सिंघानिया, विवेक सिंघल,अभ्युदय अग्रवाल सहित भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त की है।

शनिवार, 29 सितंबर 2018

जन-जन को जोड़ने वाली योजना, संचार क्रांति - डॉक्टर संतोष मोदी

मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर चांपा।  विधानसभा के ग्राम भड़ेसर में संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल वितरण करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला  संयोजक डॉक्टर संतोष मोदी ने अपने  उद्बोधन में  बताया कि  भारतीय जनता पार्टी नित डॉ रमन सिंह  की सरकार द्वारा  जो संचार क्रांति योजना  के तहत  ग्राम  की माता बहनों  को मोबाइल वितरण किया जा रहा है,वह जन-जन को जोड़ने का काम करेगा  और  जो लोग  सूचना का अभाव महसूस करते थे,यह मोबाइल वितरण कार्यक्रम उस आभाव को  प्रभाव में बदलते हुए क्षेत्र के हर प्रकार की उन्नति में  सहयोगात्मक होगा।आज  हमारे ग्राम के माता बहने जब  इस एंड्रॉयड मोबाइल फोन के द्वारा  शासन की योजनाओं को जानेंगे,तो उसका पूर्ण लाभ लेने के लिए  वह अपना  आवाज भी बुलंद कर सकती हैं ।शासन की योजना जैसे  102 एंबुलेंस गर्भवती माता के लिए है, 108 एंबुलेंस किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को ग्राम से अस्पताल तक पहुंचाने की उपलब्धि है,अभी अभी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा  112 नंबर की सेवा  शुरू की गई है ,आज हर हाथ में मोबाइल होगा तो किसी भी प्रकार की पीड़ित व्यक्ति तत्कालीन सेवाओं का लाभ ले सकता है,किसी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, हम सब  आज संकल्प लेते हैं कि फिर से डॉ रमन सिंह जी कि भाजपा नीत सरकार को मतदान करना है, और चौथी बार  पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है,जिससे जो विकास की गंगा अविरल बह रही है,उसमें किसी प्रकार का बांध ना बन सके ,वह गंगा अविरल बहती रहे।कार्यर्कम में भाई हर्ष भुजासिया जी,ग्राम के सरपंच  श्रीमती राठौर जी, उपसरपंच भाई ईश्वर पांडे जी,मनोज पांडे जी,ग्राम के बूथ अध्यक्ष कन्हैया पांडे जी,निलेश कुमार,दुर्गेश राठौर,नारायण पांडे,लालू राठौर, विकास पांडे, सुदीप यादव, रामेश्वरी बरेठ, देवेंद्र बरेठ,चमारीन बाई यादव,हरा बाई साहू,अगन बरेठ,रथबाई साहु,भगवती बाई बरेठ,रमेश कुमार यादव,जगदीश पांडे, लखन साहू, भीम साहू ,ओम प्रकाश यादव, बाबूलाल ,तुला राम साहू, रूपेश पांडे ,तेजराम राठौर, शत्रुघ्न प्रसाद पांडे,तुला राम साहू,रमेश कुमार ,मेहतर लाल,संजय कुमार, अकाश कुमार,सुमित पांडे,देवेंद्र राठौर, अरविंद ,कुश कुमार एवं ग्राम की माता बहने भाई बंधु उपस्थित थे।


बुधवार, 26 सितंबर 2018

शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद पर परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप,,, अस्पताल परिसर में घंटो चलता रहा हंगामा


 मिशन क्रांति न्यूज
 जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय में निजी अस्पताल चलाने वाले शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस प्रसाद पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। जी हां सोमवार की रात परिजनों ने उसके स्वस्थ बच्चे को बदलने और मृत बच्चे को उन्हें सौंपने का आरोप लगाया है। डॉक्टर के इस कृत्य से बौखलाए परिजनों ने अस्पताल परिसर में घंटो जमकर हंगामा किया। मृत बच्चे के पिता का आरोप था कि जिला अस्पताल से एक स्वस्थ नवजात बच्चे को गंभीर बताकर बिना परिजनों से पूछे सीधे डॉ. प्रसाद के अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉ. प्रसाद ने बच्चे की दिमाग में चोट की बात कहकर उसे वेंटिलेटर में रखा। दो दिन तक इलाज के दौरान परिजनों ने जब अधिक खर्च कर सकने में असमर्थता जताई तो डॉक्टर ने सोमवार शाम को बच्चे को मृत बता दिया।
परिजनों का आरोप है कि एक स्वस्थ बच्चा अचानक कैसे मर सकता है। उन्होंने डॉक्टर प्रसाद पर उनका बच्चा बदलकर दूसरे को देने और उन्हें मृत बच्चा देने का आरोप लगाया है।
 परिजनों के  मुताबिक जांजगीर थाना अंतर्गत उदयबंद गांव के निवासी पंचराम की पत्नी सविता बाई ने 22 सितंबर को एक बेटे को जिला अस्पताल में जन्म दिया था। पंचराम का कहना है कि अचानक जिला अस्पताल की नर्स बच्चे को गंभीर बताते हुए खुद ही उसे लेकर डॉ. प्रसाद के अस्पताल ले आई।
यहां डॉक्टर ने बच्चे को गंभीर बताते हुए पहले तो भर्ती करने से साफ इंकार कर दिया किया और बाद में जब परिजनों ने रुपए की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया तो डॉक्टर ने बच्चे को एसएनसीयू में रख दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्स को पहले परिजनों से सलाह करनी थी, लेकिन कमीशन के लालच में वह सीधे बच्चे को प्रसाद डॉक्टर के पास ले गई। यहां डॉ. आरएस प्रसाद ने बच्चे के बचने की कम संभावना बताते हुए उनके बच्चे को दो दिन बाद मृत बता दिया और उनके स्वस्थ बच्चे को दूसरी दंपति को बेच दिया है। परिजनों ने मांग की उन्हें उनका बच्चा दिया जाए और इसे लेकर पूरी रात अस्पताल में हंगामा चलता रहा।
क्या कहते हैं डाक्टर
डॉ. प्रसाद का कहना है कि बच्चे को इलाज के दौरान एसएनसीयू में रखा गया था और उसकी उनके पास पूरी वीडियो रिकार्डिंग भी है।
परिजनों के सलाह के बिना मरीज को रेफर करना गलत
जिला अस्पताल जांजगीर के सीएमएचओ डॉ. व्ही जयप्रकाश ने बताया कि परिजनों से बिना सलाह मशवरा किए किसी भी मरीज को  रेफर कर सीधे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराना अनुचित है इस तरह की बात यदि सामने आती है तो जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निजी अस्पताल के संचालक पर भी कार्रवाई होगी।
----

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

पैसे के लेनदेन पर एक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर,,,दो आरोपी गिरफ्तार


मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर चाम्पा। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ,,,जिसमें चाकूबाजी से एक की मौत हो गई ।वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती भगत चौक निवासी गौरीशंकर निर्मलकर के पड़ोसी प्रमोद राठौर तथा निरंजन राठौर गौरीशंकर के घर में घुसकर पुराने पैसे के लेनदेन पर मारपीट करने लगे और चाकू मारकर विष्णु प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी। वहीं गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302,307 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रमोद उर्फ बबलू पिता निरंजन राठौर (30) और निरंजन पिता कलीराम राठौर (62) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बैंक कैशियर की पत्नी के प्रेमी ने ही उसके पति को उतारा मौत के घाट...घर में घुसकर गला रेतकर दिया वारदात को अंजाम


◆ एसबीआई में पदस्थ बैंक कैशियर की कत्ल की गुत्थी सुलझी
◆ मामला प्रेम प्रसंग का 
जांजगीर-चांपा। बाराद्वार में बैंक के कैशियर की गला रेतकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें पत्नी के
 प्रेमी ने उसकेे साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।और  पति को मौत के घाट उतारा था।  पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। हत्या के इस वारदात को उनकी पत्नी  और उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर सक्ती न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


22 सितंबर को जिले के बाराद्वार स्टेट बैंक में पदस्थ कैशियर रामकिशोर डोमर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उनके ही घर में हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। आरोपियों ने मृतक के चार की बच्ची के सामने ही हत्या की थी. पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी साक्षी और प्रेमी कुलदीप साहू को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों से दो मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया. फिलहाल दोनों आरोपी को सक्ती न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


------





रविवार, 23 सितंबर 2018

प्रधानमंत्री का जांजगीर आगमन ऐतिहासिक,,,पर जिलेवासियों की उम्मीदों पर फिरा पानी नहीं मिली खास सौगाते..त्वरित टिप्पणी, डायमंड शुक्ला, संपादक मिशन क्रांति न्यूज...

◆ शासन-प्रशासन के महिनों की तैयारी और करोड़ों खर्च के बाववजूद आमजनमानस के हाथों कुछ नहीं लगा। 
 ◆ त्वरित टिप्पणी
डायमंड शुक्ला, 
संपादक
मिशन क्रांति न्यूज
आजादी के बाद जांजगीर में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ। जी हां यह जिलेवासियों के लिए ऐतिहासिक पल रहा जब पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 सीतंबर 2018 को आगमन हुआ,,जिसे लेकर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा जिलेवासियों में खासा उत्साह दिखा,,चूंकि यह ऐतिहासिक पल जो था ऐसे में जिलेवासियों में एक नई विकास,नई सौगात की उम्मीद जगी। और जगना लाजमी भी था। आगमन पूर्व शासन- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा,,और करोड़ो खर्च करने के बाद पीएम जांजगीर के पुलिस ग्राऊंड (खोखरा) में 22 सितंबर को आमसभा को संबोधित किया। अटल विकास यात्रा के दौरान जांजगीर प्रवास पर पीएम ने 3: 30 बजे आमसभा को सम्बोधित किया।  जहां श्री मोदी ने सभा संबोधन पर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कीे विकास की गाथा सुनाया। सरकारी योजनाओं का घंटों गुणगान किया और महज इस अवसर पर पीएम मोदी ने रिमोट का बठन दबाकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर अनूपपुर तीसरी लाईन का शिलान्यास किया,जबकि लोगों के जेहन में श्री मोदी द्वारा जिले को मेडिकल

कालेज,,,विश्वविद्यालय जैसे कोई बड़ी सौगात  दिए जाने उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लोग कई तरह की अटकलें लगाते देखे गए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार जांजगीर आगमन.के बाद भी जिलेवासियों के लिए कोई बड़ी सौगात ना देना काफी निंदनीय और तकलीफ वाली बात है। उन्होंने ऐसे आयोजनों में फिजुल खर्ची बताया। बहरहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जांजगीर आगमन ऐतिहासिक रहा लेकिन बड़ी सौगात नहीं देने पर लोग सरकार को कोसते हुए नाखुश नजर आए और हो भी क्यों नहीं लोगों की उम्मीदों पर पानी जो फिर गया। विडम्बना तो यह है कि क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले ने भी जांजगीर में प्रधानमंत्री प्रवास के दौरान इस ऐतिहासिक पल में अपने उद्बोधन में एक भी बार लोगों की समस्या और मांगों से उन्हें अवगत कराना मुनासिब नहीं समझा,,,उन्होंने भी किसानों की सूध ली ना बेरोजगारों की।  सिर्फ किसानों की खुशहाली की बात करते रहे। जबकि यहां समस्याएं इतनी है कि बयां करना मुश्किल है अखबारों की सुर्खियों में आए दिन समस्याओं के बारे में खबर प्रकाशन होते रहता है। बहरहाल शासन-प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच पीएम आए और मुस्कुराकर चल दिए,, लेकिन किसी जनप्रतिनिधियों को लोगों की समस्याओं से सरोकार नहीं। शायद यही वजह कि लोगों को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली और उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लोगों को झुनझुना थमा दिया गया और पार्टी के लोग पीएम के आगमन पर खुद की पीठथपथपाते दिखे।

-----

शनिवार, 22 सितंबर 2018

2022 तक होगा हर गरीब परिवार के पास खुद का पक्का मकान : पीएम नरेंद्र मोदी,,,अटल विकास यात्रा पर जांजगीर प्रवास के दौरान पीएम ने पुलिस लाईन खोखरा में आमसभा को किया संबोधित,

मिशन क्रांति न्यूज 
जांजगीर चाम्पा। दिल्ली हो या छत्तीसगढ़ गांव , हो या शहर हर किसी को उनकी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए सुविधा मिलनी चाहिए...देश का हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का बराबर लाभ मिले...भाजपा सरकार की यही नियती रहा है और नियत भी यही है आने वाले समय में 2022 तक हर गरीब परिवार के पास खुद का पक्का मकान होगा। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जांजगीर प्रवास के दौरान पुलिस लाईन खोखरा में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि आप सभी का प्यार हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है..ऊर्जा का संचार होता है जनमानस हमारी ताकत है। हम अटल बिहारी बाजपेयी जी के आदर्शों पर चलकर सपने को साकार कर रहे हैं,,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को तीन राज्य दिए। उत्तराखंड,झारखंड और छत्तीसगढ़ । अटल जी का इन नए राज्यों के गठन के पीछे एक ही उद्देश्य था यहां बसे आदिवासियों का कल्याण करना, भारत के विकास यात्रा में अहम भूमिका के लिए तैयार करना। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन गरीबों की सूध नहीं ली। लेकिन भाजपा सबका साथ,सबका विकास को मूलमंत्र मानकर देश के सर्विंगीण विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है, छत्तीसगढ़ के लोग इतने समझदार हैं कि उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ  स्थिर सरकार दी। यहां चावल वाले बाबा डा रमन सिंह ने छत्तीसगढ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही वजह है कि आज छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य में अब 200 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले ने कहा कि जांजगीर चाम्पा कृषि प्रधान  जिला है केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं का लाभ किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जांजगीर आगमन सबके लिए गौरव की बात है। भाजपा सरकार हर वर्ग का विकास चाहता है और इसके लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैं।

पीएम ने रिमोड का बटन दबाकर किया शिलान्यास और भूमिपूजन
जांजगीर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीे ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़को का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर अनूपपुर तीसरी लाईन का शिलान्यास भी किया।

 जांजगीर वासियों को नहीं मिला विशेष सौगात
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। जिसे लेकर पार्टी के अलावा जांजगीर चाम्पा वासियों में काफी उत्साह दिखा लेकिन पीएम ने जिलेवासियों को कोई विशेष सौगात नहीं दी। जिसे लेकर लोग कई तरह की अटकलें लगाते दिखे।
लोग जिले में मेडिकल कालेज अथवा विश्वविद्यालय की घोषणा की उम्मीद लगाए थे जिस पर पूरी तरह पानी फिर गया। क्योंकि पीएम ने कोई बड़ी घोषणा ही नहीं की।
-------