मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

पत्रकारों ने जाज्वल्य देव लोक महोत्सव का किया बहिष्कार,,,जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत को हटाने की रखी मांग...हुई जमकर नारेबाजी...

मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर-चाम्पा। जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के शुभारंभ अवसर पर "पत्रकारों" ने जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,,,बता दें की श्री बसंत आए दिन "पत्रकारों" से बदसलूकी करते हैं...और सीईओ आईएएस होने का धौंस जमाते हुए पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी देते हैं...इसी बात से नाराज पत्रकारों ने आज महोत्सव में मोर्चा खोल दिया और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया....

जाज्वल्य देव लोक महोत्सव का शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मौजूद थे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता कर रहे थे, अतिथियों के स्वागत के बाद कलेक्टर नीरज बंसोड़ जैसे ही स्वागत भाषण देने पहुंचे, पत्रकारों ने जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत को हटाने उनके खिलाफ आईएएस की दादागीरी नहीं चलेगी, सीईओ हटाओ, जिला बचाओ, और अजीत बसंत हाय-हाय के जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि श्री बसंत आए दिन पत्रकारों से बदसलूकी करता है और आईएएस होने का धौंस जमाता है, पत्रकारों को उनके खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी देता है...दरअसल महोत्सव के पहले जब पत्रकार जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत से मिलने उनके दफ्ततर पहुंचे,,,तो उन्होंने पत्रकारों से ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उन्होंने पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी तक दे डाली। सरकारी दफ्तर में एक जिम्मेदार अफसर द्वारा इस तरह पत्रकारों से बदसलूकी उन्हें नागवार गुजरी और पत्रकारों ने महोत्सव में छग. विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित विधायक और अन्य अतिथि और अधिकारियों और आम लोगों की मौजूदगी में पत्रकार दीर्घा से जिला पंचायत सीईओ के अजीत बसंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ऐसे अफसर को शीघ्र हटाने की मांग रखी।
सावर्जनिक मंच से डॉ चरण दास महंत ने पत्रकारों का किया अपमान...उनके खिलाफ भी हुई जमकर नारेबाजी...

 वहीं छ.ग. विधानसभा अध्यक्षपत्रकारों दास महंत द्वारा सार्वजनिक मंच से पत्रकारों को रहना है तो रहिए नहीं तो चले जाईए वाले संबोधन से पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा और पत्रकारों ने चरण दास महंत हाय-हाय,,चरण दास महंत मुर्दाबाद के नारे लगाए और दीर्घा से बाहर निकल आए...


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें