मिशन क्रांति न्यूज जांजगीर चाम्पा। कामयाबी हासिल करने के लिए जरूरी नहीं कि हर सुख सुविधाएं हो, इसके अभाव में भी ईमानदारी से मेहनत व लगन से सफलता हासिल की जा सकती है, इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है ग्राम करनौद के एक किसान सीताराम देवांगन के होनहार पु़त्र रोशन देवांगन ने, जिसने बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 96.80 फीसदी अंक अर्जित कर टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। छात्र की इस उपलब्धि ने जिले के सम्मान में एक और अहम कड़ी जोड़ दी है।माता पिता के आंखों से खुशी के आंसु छलक रहे हैंछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने गुरूवार को बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। दसवीं की तरह बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी जिलेवासियों के लिए गौरवपूर्ण रहा है। बारहवीं की परीक्षा में जहां जिले का परिणाम अच्छा आया है। वहीं जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद के एक होनहार छात्र रोशन देवांगन ने मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान बनाकर खुशी में चार चांद लगा दिया है।
होनहार छात्र रोशन देवांगन ने बताया कि वह रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करता था। कक्षा बारहवीं में पहुंचने के बाद उसने मन में ठान लिया था कि वह हर हाल में बेहतर परिणाम लाकर रहेगा। इसी मकसद को ध्यान में रखते हुए उसने कठिन परिश्रम कियाए जिसका परिणाम आज सामने है। उसने आगे बताया कि वह भविष्य में कलेक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए उसने बताया कि वह किसान परिवार से है। उसके पिता सीताराम देवांगन खेती.किसानी उसे अच्छी तालीम दे रहे हैं। वह अपने माता.पिता के अरमानों को पूरा करते हुए उन्हें सुख तथा सम्मान देना चाहता है।
पुत्र को बडा अफसर बनाने हरसंभव प्रयास
अपने पुत्र की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए किसान सीताराम देवांगन ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उसके पुत्र ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि वे खेती.किसानी करके अपने पुत्र को बड़ा अफसर और अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं। वे इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। आंखों में खुशी के आंसू लिए होनहार छात्र रोशन की मां जानकी बाई देवांगन ने कहा कि आज उसके पुत्र ने कमाल कर दिखाया है। उसे उम्मीद है कि आगे भी सफलता उसके पुत्र की कदम चूमेगीए क्योंकि वह एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। छात्र रोशन के माता.पिता ने कहा कि वे अपने पुत्र के लक्ष्य को पूरा कराने हरसंभव प्रयास करेंगे।
छात्र रोशन के परिजनों ने बताया कि सुबह जब कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ और मेरिट सूची में दर्ज छात्रों के नामों की घोषणा की गई तभी उनके पास फोन आया और बताया गया कि छात्र रोशन ने मेरिट लिस्ट में चौथा रैंक बनाया है। इसके बाद स्वामी विवेकानंद स्कूल करनौद के शिक्षकों से संपर्क किया गया तब सबकुछ स्पष्ट हो गया। इसके बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें