जलस्तर घटते ही हैंडपम्प व टयूबवेल में नहीं आ रहा पानी
पेयजल की समस्या से निजात दिलाने जिम्मेदार नहीं ले रहे सूध
मिशन क्रांति न्यूज/जांजगीर-चाम्पा। गर्मी के दस्तक के साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से लोग हलाकान है लेकिन इससे ना तो किसी जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार है और ना ही विभाग के जिम्मेदार नुमाइंदों को इसकी परवाह,,, जिससे शहर मंे पीने के लिए घरों में पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है,,,,वहीं भीषड गर्मी की वजह जलसंकट गहरा गया है पर अफसोस जिला मुख्यालय में सरकारी नुमाइंदे हर साल पेयजल आपूर्ति के लिए शहर में करोडों का बजट पेश करते हैं लेकिन धरातल पर किसी तरह पेयजल के क्षेत्र में काम नहीं दिख रहा है,,,, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है,,, हालांकि हर साल पेयजल की समस्या से निपटने लाख दावे किए जाते हैं जो खोखला साबित हो रहा है,,,,वहीं नगरवासी इस समस्या से निपटने की जुगत लगा रहे हैं लेकिन समस्या सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है। शहर में हर साल की इस साल भी अप्रैल महिना शुरू होते ही जलसंकट गहरा गया है,,,, कई लोगों के घरों में पीने तक को पानी नहीं है,,, वहीं कुछ लोग दूसरे के नल व टयूबवेल से पानी की व्यवस्था कर दिन काट रहे हैं विडम्बना तो यह है कि पेयजल जैसी गंभीर समस्या को भी सरकारी नुमाइंदे व जन्रपतिनिधि हल्के में ले रहे हैं ऐसे में पानी की समस्या दिन ब दिन बढती जा रही है,,, और जवाबदार लोग सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं,,नगरवासियों में इस समस्या को लेकर काफी नाराजगी है हालांकि इस साल भी अन्य सालों की तरह पेयजल के लिए करोडों का बजट पेश किया है लेकिन इसका लाभ भी शहरवासियों को नहंीं मिल पाया है,,,, अब सवाल यह उठता है कि जब जिला मुख्यालय में पानी की समस्या इतनी भयावाह है तो दूसरे नगरपालिका व नगर पंचायत सहित गावों की स्थिति आसानी से समझी जा सकती है,,,समस्या यह है कि जनप्रतिनिधि ऐसे जनससमस्या व ज्वलंत मुददे पर व्यवस्था दुरूस्त करने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाते,,,,जिसका खामियाजा लोगों को बेवजह भुगतना पडता है,,,,जांजगीर नगर पालिका परिषद की बात करें तो यहां चंदनिया पारा, भांठापारा, पुरानी बस्ती, सडकपारा,रमन नगर,,,लिंक रोड सहित सभी वार्डों में पानी की समस्या है लोग हलाकान है लेकिन पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है हालांकि नगर पालिका द्वारा महज चंद टेंकरों के भरोसे पानी उपलब्ध कराने कयास लगाए जा रहे हैं इसके बावजूद पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है,,, ऐसे में निस्तारी के लिए लोग तालाब, हैंडपंप व गांवों की ओर रूख कर रहे हैं मिशन क्रंाति न्यूज टीम ने जब पानी की समस्या को देखते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग की तो नगर के ज्यादातर लोगों ने खुलकर पानी की समस्या के बारे में बताया और इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि व सरकारी नुमाइंदों को दोषी ठहराया,,, क्योंकि यहसमस्या कोई नई नहीं है हर साल गर्मी के दिनों में पानी की किल्ल्त होती है जिससे सभी बखूबी वाकिफ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें