मंत्रियों को सीएम द्वारा कमिशनखोरी बंद करने पर 30 साल तक सत्ता में आने की नसीहत को कांग्रेसियों ने ठहराया अनुचित,,
कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से की चर्चा,,,,सीएम के बेतुका बयान की कडी निंदा
मिशन क्रांति न्यूज,,जांजगीर-चाम्पा। भाजपा के शासन काल में सभी मंत्री भ्रष्ट है,,इस बात का खुलासा खुद छत्तीसगढ के सीएम डा रमन सिंह ने भाजपाईयों के सामने किया है,,,वे इस बात को स्वीकार रहे हैं,, शायद यही वजह के कि उन्होंने भाजपा बैठक में इस बात को स्वीकार करते हुए भाजपा के मंत्रियों को सिर्फ एक साल भ्रष्टाचार नहीं करने की नसीहत दे डाली, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करते हैं तो भाजपा पिछले 30 साल से सत्ता में रहेगी। आज प्र्रशासनिक कसावट पूरी तरह खत्म है, अफसरसाही हावी है,लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी दफतरों में अपने काम के लिए रिश्वत देना पडता है, जिससे लेागों में काफी नाराजगी है। उक्त बातें कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। ेत पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है,,,जिससे जनता हलाकान है आने वाले समय में 2018 के चुनाव में जनता इस बात सरकार को करारा जवाब देगी। उन्होंने छत्तीसगढ की सरकार द्वारा दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेसियों द्वारा हमेशा भ्रष्टाचार पर लगाम लगने आंदोलन हुआ है,चाहे वह नान घोटाला हो या जिले का गणवेश घोटाला हो, कांग्रेसियों ने उक्त भ्रष्टाचार के लिए आवाज मुखर की जिसका प्रकरण न्यायालय में लंबित है। प्रेसवार्ता में जांजगीर चाम्पा के विधायक मोतीलाल देवांगन ने भी भाजपा सरकार द्वारा भाजपा के मंत्रियों को एक साल कमिशन न लेने की सीख पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार खुद अपने नुमाइंदों को एक साल कमिशनखोरी बंद करने का मशवरा दे रहे हैं,,भला ऐसी सरकार से जनता क्या उम्मीद करेगी , आज हर आम जनमानस भाजपा के कार्यकाल से असंतुष्ट है,,,जिससे कांग्रेस पार्टी पर भरोसा बढा है। श्री देवांगन ने आगे कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रशासनिक कसावट पूरी तरह खत्म है,उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि जरा सीएम बताएं कि उन्हें कितना प्रतिशत कमिशन जाता है। अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू ने भाजपा के सभी को कमिशनखोर बताया, और कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगें,,साथ ही भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। जिसके लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेसियों ने कहा कि नैतिकता के आधार पर सीएम को इस्तिफा देना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ सरकार के उक्त कथन को भ्रष्टाचार को बढावा मिलने की बात कहते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी सामले,आभाष बोस,भगवान दास गढेवाल सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थेहर ब्लाक में सीएम का होगा पुतला दहन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ सरकार द्वारा मंत्रियों को एक साल कमिशन नहीं लेने की नसीहत को अनुचित ठहराते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तिफा देना चाहिए,, इसके लिए कांग्रेसियों द्वारा राष्टपति व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, और उनके इस्तिफे की मांग को लेकर जिले के सभी ब्लाक में सीएम डा रमन सिंह का पुतला दहन किया जाएगा, साथ ही दोषियों पर कार्रवाई को लेकर नई रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरत पडने पर न्याय के लिए न्यायालय में केस फाईल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें