जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में गंदगी का आलम तो आम बात है,,,पर यहां शराबियों के जमावड़े से यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही है,,,शायद यही वजह कि लोग शहर के इस नए बस स्टैंड में बैठना भी मुनासिब नहीं समझते,,,ज्यादतर महिला यात्री बस के इंतजार या किसी दुकान में बठकर करते हैं या फिर होटल के इर्द-गिर्द फटकते रहते हैं,,,वहीं बस स्टैंड में अव्यवस्था का आलम ऐसा कि यहां दिन में भी आसामाजिक तत्तवों का अड्डा रहता है,,,इतना ही नहीं ये खुलेआम यहां बस स्टैंड परिसर में छककर शराब पीते हैं,,,जिससे यात्रियों को यहां बैठना भी नागवार गुजरता है,,,"मिशन क्रांति न्यूज" के पत्रकार ने जब इन अव्यवस्थाओं से नगर पालिका के उपाध्यक्ष को अवगत कराया तो उन्होंने बड़ी आसानी से जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कर्मचारी का अभाव बताया। ऐसे में मुख्यालय का बस स्टैंड शासन-प्रशासन की लापरवाही व उदासीन रवैये से बेकाम साबित हो रहा हैॆ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें