शनिवार, 17 नवंबर 2018

कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत


जांजगीर-चाम्पा।  केरा रोड में खैरताल नेगुरडीह के बीच कार दुर्घटना में सरहर बाराद्वार में पदस्थ   प्रधान पाठक की मौत हो गई। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार जय प्रकाश पिता गंगाबालू नागेश सरहर (बाराद्वार) मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक थे वे डभरा से निर्वाचन प्रशिक्षण से वापस जांजगीर लौट रहे थे इस दौरान बाईक चालक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें