मिशन क्रांति न्यूजजांजगीर - चाम्पा। शासन की योजनाओं का यथोचित लाभ प्रशासनिक उदासीनता के चलते नहीं मिलने से नाराज दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पंकज ने बुधवार को अकलतरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन दाखिल किया। मजे की बात ये रही कि इसमें दस प्रस्तावकों में से सात आठ प्रस्तावक दिव्यांग हैं।
अकलतरा विधानसभा से चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद चर्चा के दौरान दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार पंकज ने दिव्यांगों की पीड़ा को बयां किया। उन्होंने बताया कि शासन - प्रशासन द्वारा दिव्यांगों को हमेशा उपेक्षित किया जाता रहा है परिणाम स्वरूप दिव्यांग को सरकार की किसी भी महती योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है दिव्यांग अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते थक गए हैं लेकिन उनकी सूध लेने वाला कोई नहीं है श्री पंकज ने बताया कि दिव्यांगों को उनका अधिकार दिलाने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने सहित दिव्यांगों की आवाज बुलंद करने जिले के सभी दिव्यांगों की सहमति से अकलतरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है और इसलिए उन्होंने बुधवाल को कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। जिसमें दस प्रस्तावकों में से आठ दिव्यांग थे।
श्री पंकज ने बताया कि दिव्यांगों की आवाज बुलंद कर उन्हें उनका अधिकार दिलाना पहली प्राथमिकता होगी और क्षेत्र का विकास पर जोर देगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें