शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

24 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन ,,चुन्नीलाल साहू और ऋचा जोगी ने अकलतरा से, मेघाराम साहू ने सक्ती से , नारायण कश्यप और ब्यास कश्यप ने जांजगीर चाम्पा से किया नामांकन दाखिल



20 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिया
मिशन क्रांति 
न्यूज-चाम्पा। जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन के पांचवें दिन आज 31 अक्टूबर को 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिया। नाम निर्देशन के पांचवें दिन आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुन्नीलाल साहू, बहूजन समाज पार्टी से श्रीमती ऋचा जोगी के अलावा अरविन्द कुमार पंकज, अमीर सिंह कंवर, दिलेश्वर प्रसाद साहू, शिवकुमार विश्वकर्मा, रामकुमार श्रीवास, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा से भारतीय जनता पार्टी से नारायण चंदेल, बहूजन समाज पार्टी से ब्यास नारायण कश्यप, एनसीपी से  अशोक चैधरी, आम आदमी पार्टी से संजय शर्मा के अलावा मायाराम नट, सुधीर साव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती से भारतीय जनता पार्टी से  मेघाराम साहू के अलावा  कमलेश्वर सिंह सिदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर से भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव के अलावा अभिनव शुक्ला, दुर्गेश कुमार जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर से भारतीय जनता पार्टी से डाॅ. कैलाश साहू, बहूजन समाज पार्टी से केशव चन्द्रा और आम आदमी पार्टी से श्री मार्तण्ड सिंह बनाफर और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ से बहूजन समाज पार्टी से श्रीमती इंदू बंजारे के अलावा नंदकुमार चैहान एवं लखनलाल ने संबंधित रिटर्निंग आफिसर के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इसे मिलाकर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक 30 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें