शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

पैसे के लेनदेन पर विवाद होने पर कुल्हाड़ी मारकर युवक को उतारा मौत के घाट,, दो आरोपी गिरफ्तार...

 ◆ पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेउडीह का मामला,
जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ ब्लाक के चेउडिह गांव में बीती रात 1 बजे एक युवक की दो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी, हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेउडीह गांव की है। घटना की वजह पैसों के लेन देन को बताई जा रही है।
चेउडीह गांव के श्यामाचरण ओग्रे का अपने ही गांव के राजकुमार और पवन खरे से पैसों का लेनदेन था जो को काफी पुराना हो चुका था, इस बात को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी मगर बीती रात विवाद इतना बढ़ा की राजकुमार और पवन ने मिलकर श्यामाचरण की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से अभी अलग अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिस पर पुलिस के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें