गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

छग. राज्य शिल्पी कल्याण बोर्ड के गठन से समाज को मिलेगी नई दिशा : मोना सेन

मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर -चाम्पा। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन भले ही एक महिने पहले ही की गई हो लेकिन इसके गठन से समाज की दशा और दिशा में बेहतर बदलाव आएगा, इसके गठन से समाज को नई दिशा मिलेगी। उक्त बातें जिला मुख्यालय के सर्किट हाऊस में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। सुश्री सेन ने कहा कि सरकार द्वारा इस तरह का केश शिल्पी कल्याण बोर्ड कग गठन से समाज उतरोत्तर विकास करेगा। उन्होंने समाज के युवाओं को स्वरोजगार दिलवाने पर जोर देने की बात कही,साथ ही समाज की परंपरागत व्यवसाय के लिए भी समाज  के लोगों को प्रेरित कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

सामाजिक सम्मेलन से नई ऊर्जा का संचार
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार सामाजिक सम्मेलन हुआ,जिसमें समाज के तकरीबन सात सौ लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सम्मेलन से समाज के लोगों में नई उर्जा का संचार हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें