मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

गांधी और शास्त्री जयंती पर नगर कांग्रेसियों ने की शहर के महापुरूषों के प्रतिमा की सफाई...

मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर चाम्पा। महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर नगर के कांग्रेस जनों द्वारा नगर में स्थापित 10 महापुरुषों की  प्रतिमा की सफाई की गई । कांंग्रेसियों ने महात्मा गांधी, शास्त्री के जयंती पर शहर में स्थापित प्रतिमा के अलावा डॉ. भीमराव अम्बेडकर, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल,बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल, रामकृष्ण राठौर, बीडी महंत, इंदिरा गांधी सहित दस महापुरूषों की प्रतिमा और परिसरों की सफाई की।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव  रमेश  पैगवार, प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिसोदिया,प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिन्स शर्मा, महामंत्री ऋषिकेश उपाध्याय,हीरा महराज जी,सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले पार्षद रामकुमार यादव व भोलू यादव, नरसिम्हा यादव,राकेश कहरा,धनाऊराम किरण सहित अन्य कांग्रेसियों ने सहयोग प्रदान किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें