मंगलवार, 17 जुलाई 2018

गलत इंजेक्शन लगाने से हुई बेटी की मौत,,, पिता ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप,,,थाने में शिकायत कर अपराध दर्ज करने की मांग


जांजगीर-चाम्पा। गलत इंजेक्शन लगाने से एक नाबालिग लड़की की मौत का का मामला प्रकाश में आया है पिता ने अपनी बेटी के मौत के लिए बिर्रा के एक डॉक्टर  को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में इसकी शिकायत कर डॉक्टर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की गुहार लगाई है। शिकायत में बिर्रा निवासी राधेश्याम साहू ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सावित्री साहू के पैर में दर्द होने पर उन्हें डॉक्टर यू आर देवांगन के पास ले गया, जहां उन्होंने इलाज की बात करते हूए पांच इंजेक्शन लगाए,जिससे सावित्री की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ने लगी। वह बेहोश हो गई।  नाक से खून आने लगा व मुंह से लार और झाग निकलने लगा सावित्री के मामा ने डॉ से पूछा कि क्या हो रहा है तो डॉक्टर ने कहा कि कुछ नहीं इंजेक्शन के गर्मी के वजह से ऐसा हुआ है तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टर ने सावित्री को इलाज के लिए चाम्पा ले जाने को कहा। सावित्री को गंभीर हालत में परिजन इलाज कराने  चाम्पा लेकर जा रहे थे तभी  तालदेवरी के पास सावत्री ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों ने सावित्री को चाम्पा के मिशन  हॉस्पिटल  ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण करके सावित्री को मृत घोषित कर दिया।  बहरहाल अभी इस मामले में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इस मौत ने फिर एक बार डॉक्टरों पर सवालियि निशान खड़ा कर दिया है कि आखिर इलाज के नाम पर मोटी कमाई के फेर में किस तरह कुछ लापरवाह डॉक्टर मरीजों के जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

 डॉक्टर की लापरवाही से कई लोगों की गई जान
 परिजनों ने डॉ  यू.आर.देवांगन पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही की वजह से इसके पहले भी कुछ लोगों को इलाज के दौरान अपनी जान गवानी पड़ी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि श्री देवांगन आयुर्वेदिक डाक्टर होने के बावजूद भी धड़ल्ले  से अंग्रेजी दवाइयों का उपयोग कर मरीजों के जान से खेल रहा है । कुछ साल पहले भी दो तीन मरीजों
की जान ले चुका है। डॉ यू.आर.देवांगन किसी भी प्रकार के कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद है।


------

इंजी. शिखा भाजयुमो स्टडी सर्किल इंटर्नशिप में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना,,,देश भर से 100 युवाओं में छ.ग. से एक का हुआ चयन,,,


जांजगीर-चाम्पा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के अधीन देश भर से 100 युवाओं का चयन हुआ था जिसमे छत्तीसगढ़ से एकमात्र इंजी. शिखा विकास शर्मा का चयन हुआ था। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में भाजयुमो राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे जिसमें 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किये गए थे और उनमें से 100 युवाओं का चयन किया गया था।आज इंजी. शिखा अपने इंटर्नशिप की क्लास में भाग लेने आज दिल्ली रवाना हो रही हैं।उनका यह कार्यक्रम 19 जुलाई को राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित है।जहाँ भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच सर्टिफिकेट सेरेमनी का आयोजन किया जाना है।छत्तीसगढ़ से एकमात्र जांजगीर चाम्पा जिले की बेटी का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है,, भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। 
बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता मिशन में महत्वपूर्ण योगदान
बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के नगर संयोजक के रूप में शिखा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती शर्मा पार्टी द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं..उन्होंने बेटियों और महिलाओं के  सम्मान में कई कार्यक्रम भी आयोजित कर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिए। स्वचछ भारत मिशन के अंतर्गत उन्होंने विविध स्थानों में जाकर स्वच्छता की अलख जगाने का काम किया,ताकि  स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आए। 

मंगलवार, 19 जून 2018

पिछड़ा वर्ग के लोगों का भरोसा जीतने सारे हथकंडे अफना रहे जनप्रतिनिधि,बड़े ओहदे पर पहुंचने की इच्छा हो गई प्रबल

0 सालों तक अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं की नहीं ली सूध,,,अब उनके हित में काम करने की हो रही बात...
जांजगीर-चाम्पा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टी के लोग टिकट की दावेदारी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अफना रहे हैं..कभी जनसंपर्क के माध्यम से तो ...कभी जनप्रतिनिधि कोई कार्यक्रम के बहाने खुद का शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं...इसी परिपेक्ष्य में गत दिवस खैरताल में भी जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का भरोसा जीतने और उनके वोट हासिल करने  वोट बैंक की सामाजिक राजनीतिकरण करने एक सम्मेलन कराया,,,जो पूरी तरह आगामी चुनाव के रणनीति के तहत था।  जिसमें पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर,अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष  दिनेश शर्मा की उपस्थिति रहे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण दिलाने सहित कई तरह के प्रलोभन देकर रिझाने यह सम्मेलन हुआ।  यहां यह बताना लाजमी होगा कि श्रीमती ज्योति किशन कश्यप जांजगीर चाम्पा विधानसभा के लिए खुद को टिकट के लिए प्रबल दावेदार मानती है जबकि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा लगातार तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहे और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं उन्होंने भी कई बार जांजगीर-चाम्पा विधानसभा से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए प्रबल दावेदारी की,,,लेकिन आज पर्यंत पार्टी ने उन पर टिकट को लेकर किसी तरह विश्वास नहीं जताया जिसकी वजह से श्री शर्मा टिकट से वंचित रह गए...मजे की बात तो यह है कि ज्योति किशन राजनीति के क्षेत्र में और कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल में नई है... वे पहली बार जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव में किस्मत आजमाई चूंकि श्री शर्मा के  क्षेत्र होने की वजह से और कांग्रेसियों के बेहतर सपोट व प्रचार प्रसार की वजह से प्रथम बार में ही उन्होंने जीत हासिल कर ली लेकिन उसके बाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने कभी कोई बड़ा मुद्दा नहीं उठाया। सिर्फ जनसंपर्क कर लोगों का विश्वास जीतने और बड़े स्तर की राजनीति कर बड़े ओहदे पर पहुंचने की इच्छा प्रबल हो गई। जी हां वे खुद को जांजगीर- चाम्पा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए प्रबल दावेदार मानती हैं
जबकि वर्तमान में इस क्षेत्र से कांग्रेस से मोतीलाल देवांगन विधायक हैं ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या महज एक बार जिला पंचायत सदस्य बन जाने या फिर जनहित मुद्दों को नजर अंदाज कर सिर्फ खुद की शक्ति प्रदर्शन कर देने से पार्टी से टिकट मिल जाएगी जबकि देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी जिस दौर से गुजर रही है,,,इन हालातों में वे सिटिंग एमएलए को छोड़कर दूसरे पर भरोसा जताएंगे यह बड़ा सवाल है। वहीं दूसरी ओर जांजगीर-चाम्पा विधानसभा से  कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है जो कि पार्टी में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और निर्वाचित जनप्रतिनिधि नही होते हुए भी जनसंपर्क कर जनता की समस्याएं सुनकर निराकरण पर जोर दे रहे हैं अब यह.तो वक्त ही बताएगा कि चुनावी समर में किस पर पार्टी भरोसा कर उसे मैदान में उतारेंगे...लेकिन कांग्रेस में जिस तरह खुद को बेहतर साबित करने का दौर चल रहा है यह वक्त है बदलाव का इसे कांग्रेसी किस हद तक साबित कर पाएंगे...यह वक्त ही बताएगा। बहरहाल खैरताल में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर जनता जनार्दन बखूबी वाकिफ है और इसे जनता सामाजिक राजनीतिक समीकरण के रूप में मान रही है। जनमानस समझदार है अब उन्हे सही गलत की

शुक्रवार, 15 जून 2018

तालाब को संरक्षित रखने 73 वर्षीय बुजुर्ग ने लिया संकल्प

डायमंड शुक्ला
0 स्थानीय ठेकेदार और ग्रामीणों की मदद से सरकारी तालाब को कराया सात फीट गहरा
जांजगीर-चाम्पा। सरोवर को धरोवर मानने वाले अकलतरा ब्लाक के लटिया गांव के एक तिहत्तर वर्षीय बुजूर्ग ने अपने गांव के तलाबों को संरक्षित रखने का अकेले ही बीड़ा उठाया है...वे प्रकृति प्रेमी है..पर्यावरण के संतुलन पर उनका हमेशा जोर रहता है...जल संवर्धन पर जोर देने वाले लटिया निवासी नारायण सिंह सेंगर भले ही 72 की उम्र पार कर गए हों लेकिन तालाबों को बचाने,संरक्षित रखने उनका जोश और जुनून किसी युवा से कम नहीं है...जी हां हम बात कर रहे हैं अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत लटिया की जो अकलतरा से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है...यहां नारायण सिंह सेंगर ने  तकरीबन 5 एकड़ में फैले डोंगिया तालाब के संरक्षण और जल संवर्धन को ध्यान में रखते हूए पास के प्लांट प्रबंधन और स्थानीय ठेकेदारों से मदद लेते हुए 7 फीट गहरा तालाब खुदवाकर एक मिसाल कायम की है...इस संबंध में श्री सेंगर ने बताया कि वाटर लेबल सिर्फ शहर में ही कम नही हो रहा है बल्कि गवों में भी अब पेयजल की समस्या बढ़ती ही रही है... जो गंभीर समस्या है आने वाले समय में स्थिति और भी भयावाह हो जाएगी। इसलिए गांवों के कुंए और तालाबों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है...श्री सेंगर ने बताया कि उनके मन में हमेशा ही तालाबों को बचाने और उनका गहरीकरण कराने की मंशा रही है और इसी परिपेक्ष्य में अपने इस दिली इच्छा को मूर्त रूप देने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ उन्होनें स्थानीय प्लांट प्रबंधन और लोगों की मदद से गांव के डोंगरी तालाब के गहरीकरण का काम शुरू कराया,,,और  तालाब को सात फीट गहरा खोदा गया। जिससे तालाब संरक्षित तो हुआ ही इससे जल संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। श्री सेंगर ने बुजूर्ग होते हुए भी हिम्मत नहीं हारी और 20 दिनों तक चले इस गहरीकरण काम में तेज धूप में भी वे तालाब किनारे डटे रहते थे। आखिरकार उनका यह प्रयास सफल हुआ और आज लटिया का तालाब सुरक्षित हो गया। जिससे ग्रामीणों में खुशी है। वहीं श्री सेंगर अपने इस संकल्प को पूरा करने गांव के ही एक अन्य तालाब को गहरीकरण कराने जुट गए हैं। 

कुर्रु तालाब को गहरीकरण करने प्रयास जारी
तालाब को संरक्षित रखने में लगे श्री सेंगर अब गांव के कुर्रु तालाब को गहरीकरण कराने में लग गए हैं...उसके लिए शासन -प्रशासन को पत्राचार करने की बात कर रहे हैं हालांकि उनका यह भी मानना है कि स्थानीय  प्लांट  प्रबंधन को भी अवगत कराते हुए तालाब गहरीकरण में सहयोग चाही गई है। अगर अभी बारिश नही होती है तो इसी साल कुर्रु तालाब का गहरीकरण हो जाएगा। बहरहाल प्रयास जारी है और इस तालाब को भी गहरीकरण कराने एड़ी चोटी एक कर रहे हैं जबकि श्री सेंगर के परिवार इन तालाबों के पानी का उपयोग नहीं करते। उनके घर में ही ट्यूबवेल की सुविधा है लेकिन तालाब को बचाने श्री सेंगर को जूनून सवार है अब देखना यह है कि वे अपने इस काम में किस हद तक सफल हो पाते है।  
ग्राम पंचायत से प्रस्तावित है तालाब गहरीकरण 
तालाब गहरीकरण का काम मनरेगा के तहत भी कुछ दिन तक कराया गया, लेकिन राशी की कमी वजह से तालाब में कोई खास गहरीकरण का काम नजर नही आया। ऐसे में श्री सेंगर का संकल्प काम आया और उन्होंने तालाब को सात फीट गहरा खुदवाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। 

विकास यात्रा के बहाने सरकारी खजाने से करोड़ो का वारा न्यारा

डायमंड शुक्ला 
संपादक मिशन क्रांति न्यूज
-----
विकास यात्रा के बहाने सरकारी खजाने से करोड़ो का वारा न्यारा 
0 जनमानस के हित के लिए नहीं बल्कि पार्टी के प्रचार के लिए अपनाए जा रहे सारे हथकंडे
0 विपक्षी पार्टी के नेताओं को भी कोई सरोकार नहीं
सत्तासीन पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे विकास यात्रा में खुद की वाहवाही गिनाने सरकारी खजाने से करोड़ों  रूपये खर्च करने की तैयारी है...यह सिलसिला शुरू भी हो चुका है...जहां पंडाल से लेकर सरकार के आने जाने में करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाए जाएंगे...जिलेवार विकास यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है...जहां निर्धारित तिथि के अनुसार तैयारी में प्रशासनिक अमला जुटे हुए हैं। सवाल यह है कि जहां आज भी गरीबी,भूखमरी और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं...ऐसे में महज विकास की गाथा सुनाने के लिए करोड़ो अरबों रूपये इसलिए खर्च कर दिए जाएंगे...क्योंकि उन्हें जनमानस के विकास से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास यात्रा कितना सार्थक होगा। यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल सरकार अपने मंसूबे पर तो कामयाब हो जाएगी। पर आम जनमानस कब तक सरकार के इस तरह की गतिविधियों को सहर्ष स्वीकार करेगी। क्योंकि सवाल राज्य का है देश का है...विकास को अगर बताने व जताने की जरूरत पड़ी। वह भी रूपये का इस तरह बंदरबाट करके तो सही मायने में क्या यही  विकास माना जाएगा। यह बड़ा सवाल है। सरकारी तंत्र की मनमानी से लोकतंत्र कहीं कमजोर ना पड़ जाए...अपनी सहुलियत व सुविधानुसार जिस तरह सरकार विकास के बहाने अपनी पीठ थपथपा रही है इससे तो ऐसा ही लगता है कि 
एक तरफ विकास के लिए खर्च तो दूसरी ओर उपलब्धियां गिनाने विकास का गुणगान करने सरकारी खजानों का बंदरबांट...यही है विकास।  वहीं विपक्षी दल के दिग्गज और जनप्रतिनिधि भी खुद आगामी विधानसभा  चुनाव में खुद की साख बचाने लोगों से संपर्क साधने में लगे हैं ऐसे में भला जनता जनार्दन करे क्या। उनके लिए तो बस सरकार सर्वोपरी है...सरकार भी जनता का विश्वास जीतने भरसक प्रयास कर रही है...यह भी एक चुनावी फंडा से कम नहीं जहां सरकार को अपने कार्यकाल में हुए कामों की उपलब्धियां गिनाने विकास यात्रा का सहारा लेना पड़ रहा है...वाह रे सरकार...
-----------
-----------

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायकों की अनदेखी,,,उज्जवला दिवस में कांग्रेस से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बनाया गया मुख्य अतिथि

जांजगीर-चाम्पा। सरकारी खर्चे पर आयोजित उज्जवला दिवस के आयोजन में  सत्तासीन पार्टी के इशारे पर किस तरह सरकारी नुमाइंदों द्वारा कांग्रेस के विधायकों की उपेक्षा की गई। इसकी बानगी 20 अप्रैल को जांजगीर-चाम्पा और अकलतरा विधान सभा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां कांग्रेस से जांजगीर चाम्पा विधायक मोतीलाल देवांगन और अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू को अपने ही क्षेत्र में आयोजित महती योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से वंचित कर दिया गया। दुर्भावना तरह अपमान किया गया। इसे सत्तासीन पार्टी के दुर्भावना की राजनीति कहें या सरकारी नुमांइदों की लापरवाही। क्योंकि यह कार्यक्रम पूर्व नियोजित था जिसमें केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ही जिले के 22 ग्राम पंचायतों में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाना था।  जिसमें निर्वाचित सांसद व कांग्रेस के विधायकों को छोड़ सभी विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया,, क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद उनके स्थान पर बीजेपी के अदना से कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि बनाकर कार्यक्रम के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। जबकि यह आयोजन सरकारी खर्चे पर आयोजित था। जिसकी संपूर्ण वयवस्था की जिम्मेदारी गैंस एजेंसी संचालको को करने आदेशित किया गया था। इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक हुई या फिर सत्तासीन पार्टी के दुर्भावना की राजनीति की वजह से कांग्रेस के विधायकों को छोड़ बाकी विधायकों को सरकारी आयोजन का मुख्य अतिथि बनाया। वहीं कांग्रेस के विधायकों के जगह भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि बनाकर नियमों की अनदेखी कर सत्तासीन पार्टी का गुणगान किया गया। 

अधिकारियों ने साधी चुप्पी 
उज्जवला दिवस में जिले के कांग्रेस के विधायको को छोड़ सांसद व अन्य तीन विधायकों मुख्य अतिथि बनाए जाने के सवालों पर इंडियन आयल के सेल्स आफिसर व उज्जवला के नोडल अधिकारी विजय सुधाकर वर्तक और जिले के खाद्य अधिकारी श्री घोरे ने चुप्पी साध ली हालांकि श्री वर्तक ने इसे बड़ी चूक बताते हुए विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही की बात कही। 
भाजपा सरकार कर रही दुर्भावना की राजनीति 
इस संबंध में अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू ने इसे दुर्भावना की राजनीति करार देते हुए कहा कि सत्तासीन पार्टी द्वारा हर बार सरकारी आयोजनों में खासकर कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान किया जाता है जो पूर्व नियोजित रहता है भाजपा सरकार ने नई परिपाटी शुरू कर दी है। जो लोकतंत्र के लिए घातक है। 

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

कांग्रेस सांसदों के सदन में हंगामा से नाराज भाजपाई आज रखेंगे उपवास उपवास रहकर एक दिवसीय करेंगे प्रदर्शन


जांजगीर.चाम्पा। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा कुछ नए प्रस्ताव के विरोध में सदन में हंगामा करना लोकतंत्र का अपमान हैएएलोकतंत्र एक मंदिर है जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया जाता है इसी परिपेक्ष्य में सदन में प्रस्ताव की कार्रवाई चल रही थीए जिसका विपक्ष के सांसदों ने उसका विरोध करते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। जिससे कार्रवाई बाधित हो गई। ऐसे में जिसका सीधा नुकसान आम जनता को हुआ है कांग्रेसियों की इन गलत मंशा को जनता के बीच रखने जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कचहरी चौक में  गुरूवार को एक दिवसीय धरना व उपवास रखा जाएगा। उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद कमला पाटले ने अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। श्रीमती पाटले ने कहा कि लोकसभा में जिस तरह कांग्रेस के सांसदों द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव का विरोध किया गया। और उन्हें पारित नहीं करने हंगामा करते हुई कार्रवाई पर सीधा दखल दिया गया। जिससे प्रस्ताव पारित नहीं हो सकाए जो जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव थेएएवहीं राज्यसभा में भी योजना संबंधी प्रस्तावों के विरोध में जमकर हंगामा लोकतंत्र  व जनता का अपमान हैएएइससे ना सिर्फ सदन की कार्रवाई बाधित हुईएबल्कि जनकल्याणकारी योजन जिनको प्रस्ताव के बाद अमलीजामा पहनाया जाना था उन्हें भी पूर्णतरू बाधित कर दिया गया है पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने  बताया कि कांग्रेस हंगामा करके जनता को उन्हें मिलने वाले योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे हैं जिसके विरोध में एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मेधाराम साहूएएलीलाधर सुल्तानियाएब्यास कश्यपएभाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू महंतए जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया व कार्तिकेश्वर स्वर्णकार उपस्थित थे।
केंद्र सरकार का आदेश सर्वोपरी
पत्रकारों के सवालों से घिरे सांसद ने आरक्षण से संबंधित एक सवाल के जवाब में न्यायालय के आदेश और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार आदेश पर सरकार के फरमान को सर्वोपरी बताते हुए उनके ही मार्गदर्शन पर चलने की बात कही। पहली प्राथमिकता सरकार को देने की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के निर्णय को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि सांसद ने उक्त मुद्दे पर सवाल ना करने पत्रकारों से गुजारिश की।