जांजगीर.चाम्पा। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा कुछ नए प्रस्ताव के विरोध में सदन में हंगामा करना लोकतंत्र का अपमान हैएएलोकतंत्र एक मंदिर है जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया जाता है इसी परिपेक्ष्य में सदन में प्रस्ताव की कार्रवाई चल रही थीए जिसका विपक्ष के सांसदों ने उसका विरोध करते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। जिससे कार्रवाई बाधित हो गई। ऐसे में जिसका सीधा नुकसान आम जनता को हुआ है कांग्रेसियों की इन गलत मंशा को जनता के बीच रखने जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कचहरी चौक में गुरूवार को एक दिवसीय धरना व उपवास रखा जाएगा। उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद कमला पाटले ने अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। श्रीमती पाटले ने कहा कि लोकसभा में जिस तरह कांग्रेस के सांसदों द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव का विरोध किया गया। और उन्हें पारित नहीं करने हंगामा करते हुई कार्रवाई पर सीधा दखल दिया गया। जिससे प्रस्ताव पारित नहीं हो सकाए जो जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव थेएएवहीं राज्यसभा में भी योजना संबंधी प्रस्तावों के विरोध में जमकर हंगामा लोकतंत्र व जनता का अपमान हैएएइससे ना सिर्फ सदन की कार्रवाई बाधित हुईएबल्कि जनकल्याणकारी योजन जिनको प्रस्ताव के बाद अमलीजामा पहनाया जाना था उन्हें भी पूर्णतरू बाधित कर दिया गया है पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस हंगामा करके जनता को उन्हें मिलने वाले योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे हैं जिसके विरोध में एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मेधाराम साहूएएलीलाधर सुल्तानियाएब्यास कश्यपएभाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू महंतए जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया व कार्तिकेश्वर स्वर्णकार उपस्थित थे।
केंद्र सरकार का आदेश सर्वोपरी
पत्रकारों के सवालों से घिरे सांसद ने आरक्षण से संबंधित एक सवाल के जवाब में न्यायालय के आदेश और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार आदेश पर सरकार के फरमान को सर्वोपरी बताते हुए उनके ही मार्गदर्शन पर चलने की बात कही। पहली प्राथमिकता सरकार को देने की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के निर्णय को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि सांसद ने उक्त मुद्दे पर सवाल ना करने पत्रकारों से गुजारिश की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें