रविवार, 20 जनवरी 2019

नवागढ़ थाना परिसर में जहर खुरानी मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही उजागर,,,पुलिस कप्तान ने निरीक्षण के बाद किया लाईन अटैच...


मिशन क्रांति न्यूज.
 जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ थाने में पुलिस की पिटाई से आहत होकर युवक द्वारा जहर सेवन करने वाले मामले को  पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और उक्त मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र भेज दिया गया। 
गौरतलब है कि 19 जनवरी को थाना नवागढ़ में कटौद निवासी अजय साहू ने  थाना परिसर में जहर पी लिया था। परिजनों ने उक्त मामलें में पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई के कारण जहर खाने का आरोप लगाया था। जहर सेवन के बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्टपताल में भर्ती कराया गया था।  मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नारायण दास  ने थाने का निरिक्षण किया जिसमें तत्कालिक रूप  से थाना प्रभारी नवागढ़ की लापरवाही पायी गयी।अतः पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केंद्र सम्बद्ध किया गया है। दो दिवस के अंदर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जांजगीर को आदेशित किया गया है।
देवेंद्र ठाकुर होंगे नवागढ़ थाना प्रभारी
पुलिस अधीक्षक  ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से  उप निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर, थाना जैजैपुर को आगामी आदेश पर्यन्त थाना प्रभारी नवागढ़ के पद पर पदस्थ किया है।
                    

1 टिप्पणी:

  1. Merkur 700 Progress Black Chrome - XNX
    This Merkur 700 Progress 제왕 카지노 Black Chrome 메리트 카지노 주소 offers 1xbet korean an easy to use, easy to use adjustable blade adjustment system for use with the Merkur 700 Progress.

    जवाब देंहटाएं