बुधवार, 5 दिसंबर 2018

राम मंदिर निर्माण शीघ्र कराने संतों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर-चाम्पा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शीघ्र  करवाने विश्व हिन्दु परिषद और आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले को बुधवार को ज्ञापन सौंपा और राम मंदिर निर्माण में विलंब ना करने पर जोर दिया। सभी संतो ने उक्त ज्ञापन के माध्यम से सरकार को राम मंदिर शीघ्र बनाने की चेतावनी  देने की बात कही। और इसे जनजागरण का आगाज बताया। संतो ने एक स्वर में राम मंदिर निर्माण पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें