शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

शराब बेचकर कर युवा पीढ़ी को नष्ट कर रही रमन सरकार - दिनेश शर्मा जन संवाद यात्रा पहुंचा गौरव ग्राम चोरभठ्ठी



मिशन क्रांति न्यूज
 जांजगीर-चाम्पा।  जन संवाद यात्रा के उद्देश्य से जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र ग्राम चोरभट्ठी में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता दिनेश शर्मा पहुंचे। श्री शर्मा वहां महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जन संवाद कर महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब के कारण युवा वर्ग गलत राह पर है। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार दारू बेचकर हमारे युवा पीढ़ी को नष्ट कर रही है, जिससे अपराध भी बढ़ रहा है। गांव के बुजूर्ग श्री लतेल का सम्मान श्री शर्मा  ने किया। 

लगातार 2 घंटे संवाद चलने के दौरान गांव के गोविंद कश्यप ने कहा इस गांव यहां जो भी विकास हुआ उसमें दिनेश शर्मा का अमूल महत्वपूर्ण योगदान है। उसने बताया कि जो बेजा कब्जा गांव में हटाया गया उसके लिए दिनेश शर्मा ने प्रयास किया। महिलाओं ने पहल की गांव से चरागन मुक्त कराया गया। श्री शर्मा ने इस गांव को गौरव ग्राम बनाया गया। इस अवसर पर शंभूराणा सरपंच ने दिनेश शर्मा का शाल श्रीफल से स्वागत किया। जन संवाद यात्रा के अवसर पर परबुद्धु कश्यप, भीषम चतुर्वेदी, सुखदास महंत, प्रेम कश्यप, भेजराम, सीताराम, लक्षमण कश्यप, मोहन, रामखिलावन, विजय कुमार, सूरज चंद्रपाल, पुटाऊराम चैहान, उमेंदराम, अश्वनी कुर्मी, चंदन कश्यप, रामकिर्तन, सुखीराम, सरोजनी बाई रामेश्वरी, रमला, सुशीला, सीता, भुनेश्वरी, कौशल्या, बैसाखी, हरिक्रांति, मोंगरा, गीता, पार्वती, सुषमा रामकुमारी, उषा, कचरा, फिरतीन बाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें