मिशन क्रांति न्यूज
जांजगीर-चाम्पा।
शील साहित्य परिषद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ओजस्वी वक्ता,शिरोमणि कवि, भारत रत्न कीर्तिशेष अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धांजलि देने काव्यांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी शीर्ष कवियों ने काव्यपाठ कर अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की नगर संयोजक इंजी. शिखा शर्मा ने रखी।
कविगणों ने अटल जी के साथ बिताए पलों का जिक्र किया। इसी परिपेक्ष्य में शहर के वरिष्ठत कवि नरेंद्र श्रीवास्तव ने उनसे कवि सम्मेलन में कई बार हुई मुलाकात और उनकी और अटल जी की एक ही पत्रिका में कविता छपने वाली बात बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस काव्यांजलि सभा की आयोजिका इंजीनियर शिखा विकास शर्मा ने बताया की एक व्यक्ति अपने जीवन में एक पहलू ही जी पाता है पर अटल जी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने एक ही जीवन में अनेकों पहलुओं को जिया उनकी कविताएं जगप्रसिद्ध हैं श्रद्धांजलि सभा में तो बहुत सी हो रही हैं पर मेरे मन में विचार आया कि एक कवि को श्रद्धांजलि देने हेतु और उन तक अपनी भावनाएं पहुंचाने हेतु कविता से अच्छा माध्यम कुछ नहीं हो सकता,,, इसीलिए शहर के सभी शीर्ष कवियों ने काव्यपाठ किया। बचाओ,बेटी पढ़ाओ की नगर संयोजक इंजी. शिखा विकास शर्मा ने काव्यांजलि सभा का आयोजन कर स्व.अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के शीर्ष कवि गण आई एल यादव,सतीश सिंह,दिनेश रोहित चतुर्वेदी और मंच संचालन करते अंकित राठौर इन सभी शीर्ष कवियों ने अटल जी को अपनी कविता के जरिए श्रद्धांजलि दी। शहर के वरिष्ठतम गण विजय दुबे,बलदेव शर्मा,कृष्ण कुमार पांडेय, गोरेलाल शर्मा,गोविंद सोनी,सुरेश पैगवार,आनंद पांडेय,राजेश सिंह क्षत्रिय,राजेन्द्र शर्मा,चंद्रशेखर तिवारी,विवेक शर्मा,डंकेश्वर यादव,रितिक शर्मा,शिव साहू, बजरंग कश्यप,प्रमोद कश्यप,हिमांशु,प्रखर तिवारी,राजेन्द्र साहू आदि ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें