शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

आप मांगेगी मुख्यमंत्री से 15 सालों का हिसाब,,,एसडीएम कार्यालय का आज करेंगें घेराव


मिशन क्रांति न्यूज 
जांजगीर चाम्पा। आम आदमी पार्टी विधानसभा जांजगीर चाम्पा टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख़्यमंत्री जी जवाब दो 15 साल का हिसाब दो कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख़्यमंत्री जी से उनके पिछले 15 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेगी।
आम आदमी पार्टी  विधानसभा टीम अपने घोषित प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा के साथ 1 जून से विधानसभा के मतदान केंद्रों पर सीधी बात और बैठक आहूत कर लोगों से उनकी समस्याओं का संकलन किया है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर जांजगीर चाम्पा विधानसभा के प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा तथा विधानसभा की टीम एसडीएम जांजगीर के कार्यालय का घेराव करेगी।
आप के प्रत्याशी श्री शर्मा के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जवाब चाहते हैं कि सरकार अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा रही हैं?
गांव तथा शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
गांव के हजारों लोग ऐसे हैं जो शासन से मिलने वाली 350 रुपये प्रति माह की पेंशन के भरोसे जीते हैं।
उन्हें उक्त मासिक पेंशन पति माह न देकर 3-4 माह बाद दी जाती है।
गांव के लोग पीने का पानी, सड़क,नाली,तथा अधिक बिजली बिल आने की समस्याओं से जूझ रहे हैं और सरकार तथा विपक्ष में बैठे स्थानीय विधायक अपनी जिम्मेदारी से विमुख होकर सत्ता सुख भोग रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी अगर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो आम आदमी पार्टी
लोगों की समस्याओं के आधार पर घोषणा पत्र बनाएगी और प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी की सरकार बना कर समस्याओं को दूर करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें