खबरऑफबीट- देश मे छोटे परिवार को आजकल सभी जगह तवज्जो दिया जा रहा है एकल परिवारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन ऐसे समय में एक ऐसा परिवार भी है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है।
मिजोरम के बख्तवांग गांव में डेड जिओना नाम के एक व्यक्ति रहते हैं। इनकी आयु 67 वर्ष है, इनकी 39 पत्नियां हैं। सभी पत्नियों से इनके 94 लड़के हैं, इनके 14 लड़कों की शादी हो गयी है, जिनके 33 बच्चे हैं। इस प्रकार कुल 181 लोगों का परिवार है। सबसे खास बात यह है, कि सभी लोग एक साथ रहते हैं, और एक साथ ही सबका खाना बनता है। डेड जिओना की अभी शादी करने की इच्छा समाप्त नहीं हुई है, वो अभी और शादी करना चाहते हैं।
डेड जिओना के घर में प्रतिदिन 30 चिकन, 60 किलो आलू व सौ किलो चावल पकाए जाते हैं। यह परिवार वर्ष 2011 की जनगणना के बाद सरकार की नजर में आया था। डेड जिओना ही अपने गांव के सरपंच चुने जाते हैं ।
डेड जिओना के घर में प्रतिदिन 30 चिकन, 60 किलो आलू व सौ किलो चावल पकाए जाते हैं। यह परिवार वर्ष 2011 की जनगणना के बाद सरकार की नजर में आया था। डेड जिओना ही अपने गांव के सरपंच चुने जाते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें