
जांजगीर-चांपा। दहेज लोभी पति ने पत्नी को जहर पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को कोरबा से गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया। पुलिस के अनुसार कोरबा क्षेत्र की स्वेता तिवारी ने जांजगीर थाना पहुंचकर बीते 14 जून को एक लिखित शिकायत की। शिकायत में स्वेता तिवारी ने कहा कि उसका जांजगीर निवासी पति तुषार तिवारी दहेज की मांग करता था, शादी के बाद दहेज कम लाने की बात करते हुए ऊनके साथ हमेशा मारपीट करता है। बता दें कि दोनों की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।
मामले में जांजगीर पुलिस ने आरोपी तुषार तिवारी के खिलाफ धारा 498 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया कि आरोपी तुषार तिवारी ने अपनी पत्नी को बीते 11 मार्च को कीटनाशक पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। इधर, कीटनाशक पिलाने के बाद स्वेता बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 और जोड़ा गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी नीतू कमल ने एएसपी पंकज चंद्रा व एसडीओपी जितेन्द्र तिवारी को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया था। इस पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच 18 जुलाई को मुखबिर से पता चला कि आरोपी कोरबा में है। तब टीम ने कोरबा जाकर आरोपी तुषार तिवारी को गिरफ्तार किया और न्यालय में पेश कर आरोपी को जेल दाखिल करा दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें