रविवार, 22 जुलाई 2018

नवागढ़ परियोजना कार्यालय से अफसर और बाबू रहते हैं नदारद...विभागीय कामकाज हो रहा प्रभावित


      मिशन क्रांति न्यूज  जांजगीर-चाम्पा।  महिला एवं बाल विकास विभाग के नवागढ़ परियोजना कार्यालय में अफसर और बाबूओं की गैरमौजूदगी के कारण विभागीय कामकाज ठप है, यहां कम्यूटर आपरेटर के भरोसे दफ्तर संचालित है इसके बावजूद आज पर्यंत इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है जिससे अफसर और अधिनस्थ कर्मचारी मनमानी पर उतर आए हैं और अपने मन मुताबिक दफ्तर आते जाते हैं। शासन की मंशानुरूप आंगड़बाड़ी केंद्रों के सही ढंग से संचालन और महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के प्रति जागरूकता लाने महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके लिए जिला मुख्यालय में विभाग के दफ्तर के अलावा हर ब्लाक में लाखों की लागत से सरकारी भवन तैयार कर परियोजना कार्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां बकायदा अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति भी हुई है लेकिन नवागढ़ ब्लाक का परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी और बाबूओं की गैरमौजूदगी के चलते कौड़ी काम का नहीं रह गया है..जहां विभाग का सरकारी दफ्तर तो है लेकिन यहां के अफसर बेपरवाह हैं वे आए दिन नदारद रहते हैं जिससे यहां का कामकाज ठप है, सोमवार को दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे जब दैनिक आज की जनधारा की टीम ने दफ्तर पहुंचकर जायजा लिया तो वहां  एक कम्यूटर आपरेटर  के अलावा और कोई कर्मचारी था ही नहीं  जिसके भरोसे दफ्तर संचालित है ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर संबंधित विभाग के दफ्तर में पहुंचते हैं लेकिन अफसर और बाबू नदारद रहते हैं ऐसे में महिलाएं मायूस होकर लौट जाते हैं, यह किसी एक दिन की समस्या नहीं बल्कि हर रोज का नजारा है जहां आफिस बकायदि हर दिन खुलता है पर अफसर और बाबू मौजूद नहीं रहते...सबकी कुर्सी खाली पड़ा रहता है सिर्फ एक कम्यूटर आपरेटर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहा है जो हर दिन निर्धारित समय पर पहुंचते हैं और अपने विभागीय कामकाज निपटाते हैं जो जिम्मेदारी उन्हें आला अफसरों द्वारा सौंपा गया रहता है, पर अफसोस उक्त परियोजना अधिकारी कब अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और कार्यालय का कामकाज पटरी पल आएगी यह बड़ा सवाल है वहीं विभागीय उच्चाधिकारियों को भी ऐसे बेलगाम अफसर और बाबूओं पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि विभागीय काम प्रभावित ना हो।
बाबू का हर दिन मुख्यालय में काम
नवागढ़ परियोजना कार्यालय के कर्मचारी दिवाकर तिवारी  से जब उनके मोबाईल के जरिए संपर्क किया गया तो उन्होंने जिला मुख्यालय में ही विभागीय कामकाज  में व्यस्त होना बताया और डेढ़ घंटे में वापस परियोजना कार्यालय पहुंचने की बात कही जबकि विभागीय आला अफसरों के मुताबिक उस दिन उन्ह मुख्यालय में  इस तरह  की जिम्मेदारी सौंपी ही नहीं गई थी। विभाग के अधिकारी की मानें तो वे आए दिन इसी तरह बहानेबाजी कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। जिसका खामियाजा दफ्तर में विभागीय काम कराने पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं को भुगतना पड़ता है
विभागीय कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी प्रीति खोखर चखियार ने कहा कि नवागढ़ ब्लाक के परियोजनाकार्यालय में अधिकारी कर्मचारी के नदारद होने की शिकायत मिलेगी तो शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ।  विभागीय कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

4 टिप्‍पणियां: